Hazaribagh News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली ,हजारीबाग में कक्षा अरुण से कक्षा प्रभात में अध्यनरत के भैया -बहनों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन हुआ। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा इस गोष्ठी में भैया -बहनों के शैक्षिक एवं सह शैक्षिक क्रियाकलापों की जानकारी तथा समस्याओं के समाधान के लिए हम सभी उपस्थित हुए हैं lअभिभावकों एवं आचार्यों के सतत प्रयत्न से भैया-‘बहनों का सर्वांगीण विकास संभव है। प्राचार्य महोदय ने कहा भैया- बहनों के सभी विषयों की पढ़ाई बेहतर ढंग से हो यह हमारी प्राथमिकता है l विद्यालय के आचार्य- दीदी जी द्वारा भैया -बहनों की पढ़ाई लिखाई विद्यालय के द्वारा बेहतर ढंग से कराई जा रही है ।
अभिभावकों के सहयोग से एवं आचार्यों के अध्यापन से भैया- बहन आगामी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे ऐसा मेरा विश्वास है lभैया -बहनों के पठन-पाठन एवं शैक्षिक गतिविधि बेहतर हो इस निमित्त आचार्य एवं अभिभावकों के बीच चर्चा परिचर्चा हुईl गोष्ठी भैया- बहनों के शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधि एवं कुशल क्षेम जानने के निमित्त है।
विद्यालय विकास में आचार्य बंधु भगिनी, अभिभावक और भैया- बहन योगदान रहता है। अभिभावक गोष्ठी में अभिभावकों ने भी अपने-अपने तर्कसंगत विचार रखेंl प्राचार्य महोदय ने उनके सुझाव पर अमल करने की बात भी कहीl गोष्ठी में कक्षा अरुण से प्रभात कक्षा में पढ़ाने वाले के आचार्य बंधु- भगिनी एवं अभिभावक गण उपस्थित थेl



