Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की एक अहम बैठक रविवार को प्रदेश मुख्यालय, रांची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुशासन समिति के अध्यक्ष बजेंद्र सिंह ने की, जिसमें सदस्य आनदि ब्रह्म, शमशेर आलम और संयोजक अमुल्य नीरज खालखो भी शामिल थे।

बैठक में प्रदेश भर से प्राप्त अनुशासनात्मक शिकायतों की समीक्षा की गई। सबसे प्रमुख मामला धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा पर पत्रकारों के साथ कथित मारपीट का था। इस मामले में पहले ही प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट समिति को सौंपी जा चुकी है।

अनुशासन समिति ने इस रिपोर्ट और राशिद रजा द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण का गहन अवलोकन किया। समीक्षा के बाद समिति ने उनका जवाब स्वीकार करते हुए उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी है कि वे दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न करें। अगली चूक पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इस बैठक की पूरी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी गई है। जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने दी। यह मामला प्रदेश कांग्रेस के आंतरिक अनुशासन और कार्यकर्ताओं की जवाबदेही को लेकर एक अहम संकेत माना जा रहा है।

Share.
Exit mobile version