Ranchi News: सावन माह की तीसरी सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर समेत तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु “बोल बम”, “हर हर महादेव” और “ओम नमः शिवाय” के जयकारों के साथ भगवान शिव के दर्शन और जलार्पण के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।
आचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और शांति आती है। खासकर चंद्रशेखर स्तोत्र के पाठ से चंद्र दोष का निवारण होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
भीड़ को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सुखदेव नगर थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है।



