शनिवार को जारी प्रखंड मुख्यालय में अंचल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सबसे पहले प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपायुक्त ने अंचल दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए जारी अंचल के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की जमीन, म्यूटेशन, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण पत्र आदि से जुड़ी समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 24 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। प्राप्त आवेदनों का संक्षिप्त निष्पादन विवरण: भूमि सत्यापन प्रतिवेदन: 4 में से 4 पारिवारिक सूची: 3 में से 3 पंजी टू सुधार: 2 में से 2 सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 10 में से 8 शेष 10 मामलों की जांच के निर्देश
उपायुक्त ने शेष 10 आवेदनों की जांच कर शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थान पर ही वितरित लाभ:
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने मौके पर ही लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया, जिसमें शामिल हैं: राशन कार्ड: 12
पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 3 लगान रसीद: 2 पेंशन प्रमाण पत्र: 8 आम बागवानी योजना: 8 लाभुक जॉब कार्ड: 3 साइकिल वितरण: 20 छात्र-छात्राएं प्रवेश स्वीकृति पत्र: प्रदान  थाना दिवस की जानकारी: उपायुक्त ने पारिवारिक और आपसी भूमि विवाद से संबंधित मामलों में उपस्थित लोगों को सलाह दी कि वे प्रत्येक माह की 26 तारीख को आयोजित होने वाले थाना दिवस में भाग लें और वहां अपने मामलों का समाधान करवाएं। महिला समूहों को मिला ऋण सहयोग: कार्यक्रम के दौरान 17 स्वयं सहायता समूहों को कुल ₹39,03,000 का बैंक क्रेडिट लिंकेज प्रदान किया गया। स्टालों का निरीक्षण एवं योजनाओं की समीक्षा:
अंचल दिवस के मौके पर लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का उपायुक्त ने निरीक्षण किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य: इस अवसर पर एसडीओ पूर्णिमा कुमारी, एसी शैलेन्द्र कुमार बड़ाइक, बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता, प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा, थाना प्रभारी आदित्य कुमार, बीईईओ प्रीति कुमारी कुजूर, बीपीओ सरफराज अंसारी, बीआरपी रीना कुमारी, मुखिया रजनी मिंज सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version