New Delhi : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आज भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव से मुलाकात की। बैठक में मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग के अनुदान की किस्त शीघ्र स्वीकृत करने पर जोर दिया गया।
मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाना और ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि आयोग की अगली किस्त शीघ्र जारी हो, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे गाँव-गाँव तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि अनुदान जारी होने से पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचनाएं मजबूत होंगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर विभागीय सचिव मनोज कुमार (आईएएस), निदेशक (पंचायती राज, झारखंड) राजेश्वरी बी., तथा भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के Director (Capacity Building) विपुल उज्जवल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



