अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
रांची। सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग को लेकर केन्द्रीय सरना समिति का एक प्रतिनिधिमंडल 27 मार्च 2025 को राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा। अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को अवगत कराते हुए कहा केन्द्रीय सरना पूजा स्थल सिरमटोली स्थित मुख्य द्वार के सामने फ्लाईओवर रैंप का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे केन्द्रीय सरना पूजा स्थल का आवागमन का रास्ता संकीर्ण हो गया है। सरहुल शोभा यात्रा में हजारों अखाड़े के लाखों लोग जिसमें बच्चे, व्यस्क, महिला, पुरुष, बुजुर्ग शामिल हैंं केन्द्रीय सरना स्थल सिरम टोली पहुंचते हैं। सरना स्थल जाने का एक मात्र रास्ता संकीर्ण होने से कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। इसलिए फ्लाईओवर रैंप का निर्माण केन्द्रीय सरना पूजा स्थल के मुख्य द्वार के आगे सिरम टोली चौक (जयपाल सिंह मुंडा चौक) के पार किया जाय ताकि सरना स्थल का मुख्य मार्ग स्वतंत्र रूप से खुला रह सके। समिति सदस्यों ने कहा फ्लाईओवर रैंप का निर्माण कार्य अविलंब बंद कराकर उसे हटाया जाय। राज्यपाल से मिलने वालों में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, सूरज टोप्पो, शोभा कच्छप, किरण तिर्की, जगरनाथ तिर्की, महादेव उरांव, सुरेन्द्र लिंडा, मुकेश मुंडा, मुन्ना, गुड्डू मुंडा, मोहन तिर्की, मन्ना हेमरोम का नाम शामिल है।

