Ranchi News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक में नामांकन को लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने 25 अप्रैल 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में जिला स्तरीय समिति संग बैठक की। अध्यक्षता करते हुए डीसी ने छात्राओं के नामांकन प्रक्रिया एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

गर्मी के मद्देनजर डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सूची प्राप्त कर DMFT फंड से किचन, शौचालय, पेयजल एवं क्लास रूम निर्माण पूरा कराएं। ड्रॉप आउट बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने इस पर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवं सभी BEEOs, वार्डन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  • सुरक्षा का विशेष इंतजाम कराने का निर्देश

उक्त दोनाें विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी गंभीर दिखे। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा इन विद्यालयों में सुरक्षा की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि कोई अनाधिकृत व्यक्ति विद्यालय कैंपस में नहीं आने पाए। बच्चों की सुरक्षा के लिए इन छात्रावास के चारों ओर घेराव कराएं। साथ ही, छात्राओं के स्वास्थ्य देेखभाल हेतु इन छात्रावास में मेडिकल चेकअप कैंप समय-समय पर लगाएं।

  • शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए निम्नलिखित रिक्ति/सीटों की मिली स्वीकृति
विद्यालय कुल सीट
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
वर्ग 6 950
वर्ग 7 34
वर्ग 8 65
वर्ग 9 87
कुल सीट 1136
झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय
वर्ग 6 250
वर्ग 7 17
वर्ग 8 4
वर्ग 9 6
कुल सीट 277
Share.
Exit mobile version