Health & Beauty Desk: सर्दियों और बदलते मौसम में डैंड्रफ (रूसी) एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या बन जाती है। अधिकतर लोग स्कैल्प में जमने वाली सफेद पपड़ी और लगातार होने वाली खुजली से परेशान रहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते डैंड्रफ का इलाज न किया जाए, तो अत्यधिक खुजली से सिर में घाव हो सकते हैं और बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। हालांकि, कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
कंघी करने का सही तरीका
डैंड्रफ कम करने के लिए नियमित रूप से बालों में कंघी करना बहुत जरूरी है। इससे स्कैल्प से प्राकृतिक तेल निकलता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
सही हेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव
बालों के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के एंटी-डैंड्रफ शैंपू का ही चुनाव करें। खरीदारी करते समय ध्यान दें कि उत्पाद में जिंक पाइरिथियन मौजूद हो, क्योंकि यह तत्व रूसी को खत्म करने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है।
रामबाण घरेलू नुस्खे
-
एलोवेरा जेल: एलोवेरा के ताजे रस से स्कैल्प की मसाज करें और एक घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें। यह स्कैल्प को नमी देता है।
-
नारियल तेल और कपूर: नारियल के तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर रख लें। नहाने से आधे घंटे पहले इससे बालों की मालिश करें। नियमित रूप से ऐसा करने पर डैंड्रफ गायब होने लगता है।
-
बेसन का पेस्ट: एक गिलास पानी में चार बड़े चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे बालों की जड़ों में एक घंटे तक लगाकर रखें और फिर धो लें। यह नुस्खा स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है।
नियमित साफ-सफाई और इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप न केवल डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं, बल्कि अपने बालों को घना और मजबूत भी बना सकते हैं।



