Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»अपराधी प्लान फेल, पुलिस पर बरसी गोलियां, दो अपराधी चढ़े हत्थे
#Trending

अपराधी प्लान फेल, पुलिस पर बरसी गोलियां, दो अपराधी चढ़े हत्थे

टीवीएस राइडर बाइक समेत दो अपराधी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश तेज
By Muzaffar HussainSeptember 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : राजधानी रांची में पुलिस ने एक आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को खबर मिली कि ग्राम नीचे कुदलौग निवासी साधो मुंडा (पिता मंगरा पाहन) की हत्या की योजना कुछ अपराधियों द्वारा जमीन विवाद को लेकर बनाई जा रही है।

इस जानकारी पर पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक विशेष टीम गठित कर अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया। इस टीम में पु.अ.नि. प्रवीण कुमार (नगड़ी थाना प्रभारी), पु.अ.नि. अभिषेक कुमार (खेलगांव थाना प्रभारी), पु.अ.नि. गणेश कुमार यादव (विधानसभा थाना प्रभारी) तथा सशस्त्र बल शामिल थे।

टीम जब ग्राम नीचे कुदलौग पहुंची, तो वहां दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधकर्मी पहले से मौजूद मिले। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन अपराधियों ने अचानक पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस बीच अपराधी मौके से भाग निकले।

इस घटना के बाद विधानसभा थाना कांड संख्या 55/25, दिनांक 01.08.2025, धारा 109(1)/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के क्रम में पुलिस ने ग्राम बालालौंग से दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार है –

  1. हारिस अंसारी उर्फ जहूर अंसारी, पिता- हसन अंसारी, ग्राम मोरो, थाना इटकी।
  2. समाउल अंसारी उर्फ साहिल अंसारी उर्फ छोटू, पिता- शमसुद्दीन अंसारी, ग्राम होसिर, थाना कांके।

पुलिस ने उनके पास से लाल रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01GA 0895) भी जब्त की है, जिसका उपयोग अपराधकर्मी वारदात में करने वाले थे। छापामारी दल में विधानसभा थाना प्रभारी गणेश कुमार यादव के नेतृत्व में पु.अ.नि. चंडी प्रकाश, स.अ.नि. मोहन चंद्र किस्कु, स.अ.नि. फिरोज खान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बड़ी वारदात होने से टल गई और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.