Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»अवैध विज्ञापन पर निगम की सख्ती, 15 होर्डिंग्स हटाए गए, कार्रवाई जारी
#Trending

अवैध विज्ञापन पर निगम की सख्ती, 15 होर्डिंग्स हटाए गए, कार्रवाई जारी

By Muzaffar HussainJune 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : राजधानी रांची में नगर निगम ने अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग्स के खिलाफ मंगलवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर निगम की टीम ने जांच अभियान चलाकर 15 से अधिक अवैध होर्डिंग्स को चिन्हित किया और मौके पर ही उन्हें हटवा दिया।

यह कार्रवाई कचहरी चौक से लेकर डंगराटोली चौक तक की गई, जिसमें जेल चौक, सर्कुलर रोड और लालपुर चौक भी शामिल रहे। नगर निगम की बाजार शाखा और इनफोर्समेंट शाखा की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में घूम-घूमकर सभी होर्डिंग्स और विज्ञापन पट्टों की वैधता की जांच की।

अ​भियान के दौरान मेसर्स क्रिएशन एड एजेंसी द्वारा अनुमति प्राप्त स्थल से हटकर दो होर्डिंग्स (एक नाले के ऊपर और एक ट्रांसफार्मर के पास) लगाए गए थे, जिन्हें भी निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हटा दिया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बिना एनओसी या अनुमति के लगाए गए किसी भी प्रकार के होर्डिंग्स और विज्ञापन पट्टों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निगम क्षेत्र में अवैध तरीके से लगाए गए मोनो पोल, बोर्ड या अन्य किसी भी प्रचार सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जेल चौक के पास एक बड़ा उल्लंघन सामने आया, जहां बिना अनुमति के किसी एजेंसी द्वारा मोनो पोल लगाने के लिए बेस तैयार किया जा रहा था। निगम की टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।

इस अभियान में नगर निगम के सहायक प्रशासक निकेश कुमार, नगर प्रबंधक और बाजार शाखा के कर्मियों सहित Enforcement टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

नगर निगम ने आम जनता और विज्ञापन एजेंसियों से अपील की है कि वे विज्ञापन लगाने से पहले निगम से अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा नियमानुसार जुर्माना और होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

RECENT ADDA.

झारखंड में बढ़ता क्राइम ग्राफ : हत्या के मामलों में नंबर वन बना प्रदेश

May 10, 2026

Liberty Bloc एप स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता का नया सशक्त मंच

May 10, 2026

चतरा में नशे के सौदागर पर प्रहार: लूना गाड़ी पर ब्राउन शुगर बेचते धराया

May 10, 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोहरदगा से हुंकार: ‘हमर अधिकार मंच’ की कार्यशाला में RTI को बताया लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

May 10, 2026

चाईबासा में राजद की युवा चौपाल, युवाओं को राजनीति से जुड़ने का दिया संदेश

May 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.