Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»नई कार्यकारिणी पर विवाद, राणा प्रताप बोले– मेरा पद खत्म नहीं हुआ
Jharkhand

नई कार्यकारिणी पर विवाद, राणा प्रताप बोले– मेरा पद खत्म नहीं हुआ

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 25, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news: जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन के भीतर विवाद गहरा गया है। नई कार्यकारिणी सूची में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष के पद को समाप्त किए जाने की खबर सामने आने के बाद पार्टी में असंतोष और विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू जमशेदपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने रविवार को एक प्रेस बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अखबार के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि महानगर अध्यक्ष अजय कुमार द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष के पद को समाप्त करने की बात कही गई है, लेकिन इस संबंध में उन्हें अब तक कोई भी आधिकारिक सूचना या लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

राणा प्रताप सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि महानगर कार्यकारी अध्यक्ष का पद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सृजित किया गया है। ऐसे में जिला अध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष को इस पद को समाप्त करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी निर्णय केवल प्रदेश अध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत जिला प्रभारी स्तर से ही लिया जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर कुछ लोगों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। राणा प्रताप सिंह का कहना है कि एनडीए गठबंधन के समर्थन में अपनी बात रखने के कारण उन्हें जानबूझकर परेशान करने और उनके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से पूरे मामले का संज्ञान लेने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस बयान के बाद जदयू जमशेदपुर महानगर की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में हलचल तेज हो गई है, जिससे विवाद और अधिक गरमाता नजर आ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

RECENT ADDA.

संविधान के शिल्पकार को सलाम : राज्यपाल, CM और बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

April 14, 2026

राहुल दुबे गैंग के दो शूटर कार्बाइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

April 14, 2026

मांडर टोल प्लाजा बना अखाड़ा, बारातियों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

April 14, 2026

झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

April 14, 2026

पटना में BJP MLA संजय गुप्ता की कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची जान!

April 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.