Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राज्य के 10 जिलों में महिला महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण कार्य होंगे तेज
#Trending

राज्य के 10 जिलों में महिला महाविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण कार्य होंगे तेज

महिला उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
Muzaffar HussainBy Muzaffar HussainJune 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित महिला महाविद्यालयों और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण व जीर्णोद्धार से संबंधित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च व तकनीकी शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रांची, चाईबासा, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, हजारीबाग समेत अन्य जिलों में प्रस्तावित महिला कॉलेजों के नव निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। यदि कार्य में किसी प्रकार की अड़चनें आ रही हैं, तो संबंधित अधिकारी तत्काल समाधान निकालें।

बैठक में जानकारी दी गई कि रांची महिला महाविद्यालय के लिए ₹364 करोड़, चाईबासा कॉलेज के लिए ₹281 करोड़, गिरिडीह में नए भवन के लिए ₹242 करोड़ और पुराने भवन की मरम्मत के लिए ₹8.60 करोड़, धनबाद कॉलेज के लिए कुल ₹199.47 करोड़, दुमका के लिए ₹43.62 करोड़, हजारीबाग के लिए ₹32 करोड़, पलामू के लिए ₹29.18 करोड़, देवघर के लिए ₹23.78 करोड़ और जमशेदपुर के कॉलेज के जीर्णोद्धार हेतु ₹16.65 करोड़ की योजनाएं तैयार की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के भवनों के निर्माण में पारदर्शिता बरती जाए। इन भवनों में सेंट्रलाइज्ड वॉटर टैंक, यूटिलिटी सेंटर, ग्रीन कैंपस, एनर्जी एफिशिएंसी जैसे बिंदुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्य की वजह से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो। सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने कही।

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों-रांची, जमशेदपुर, बोकारो और दुमका को “स्टेट ऑफ द आर्ट” संस्थान के रूप में विकसित करने की योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बहरागोड़ा अपहरण केस में आरोपी मेदिनीपुर से गिरफ्तार

March 13, 2026

चाईबासा में नितिन प्रकाश से रोटरैक्ट क्लब की शिष्टाचार मुलाकात

March 13, 2026

चाईबासा में जंगली हाथी ने गर्भवती महिला को कुचला

March 13, 2026

RECENT ADDA.

बहरागोड़ा अपहरण केस में आरोपी मेदिनीपुर से गिरफ्तार

March 13, 2026

चाईबासा में नितिन प्रकाश से रोटरैक्ट क्लब की शिष्टाचार मुलाकात

March 13, 2026

चाईबासा में जंगली हाथी ने गर्भवती महिला को कुचला

March 13, 2026

कांग्रेस कार्यालय में महापौर सुधा गुप्ता का भव्य स्वागत

March 13, 2026

बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस के पास ठेला पर मिला व्यक्ति का शव

March 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.