Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»जनता दरबार में जमीन विवाद, प्रमाण पत्र गड़बड़ी और सरकारी कार्रवाई की मांग पर हुआ समाधान का भरोसा
#Trending

जनता दरबार में जमीन विवाद, प्रमाण पत्र गड़बड़ी और सरकारी कार्रवाई की मांग पर हुआ समाधान का भरोसा

By Muzaffar HussainMay 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में किया गया। इस दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक व प्रशासनिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख मामले इस प्रकार रहे

👉 धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र ने अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया। उपायुक्त ने तुरंत संबंधित अधिकारी को मामले में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

👉 सुमैया परवीन ने अवैध रूप से प्राप्त सेविका पद और प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की शिकायत की। उपायुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।

👉 फखरूद्दीन अंसारी ने अपने पुत्र द्वारा मारपीट और ठेकेदार द्वारा ज़मीन के दस्तावेज़ रख लेने की शिकायत की। उपायुक्त ने फोन पर थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

👉 जिला चौकीदार परीक्षा में सिलेबस से बाहर के प्रश्नों को लेकर कुछ अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई। उपायुक्त ने जांच का आश्वासन दिया।

👉 संदीप कुमार, शिक्षक ने अपने रेलवे पद से विर्मित कराने का आग्रह किया। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

👉 सुप्रिया कुमारी, राष्ट्रीय रजत पदक विजेता, ने आर्म्स लाइसेंस की मांग रखी। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

👉 सिमरन मुंडा ने फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर जमीन पर कब्जा होने की शिकायत की। उपायुक्त ने कब्ज़ा हटाने का निर्देश दिया।

👉 प्रेम प्रकाश ने बगैर आपसी बंटवारे और केस लंबित होने पर ज़मीन बेचे जाने की शिकायत की। उपायुक्त ने कांके अंचल अधिकारी को शो-कॉज करने का आदेश दिया।

इसके अलावा भूमि विवाद से जुड़े कई अन्य आवेदन भी आए, जिनकी जांच के लिए अपर समाहर्त्ता को निर्देशित किया गया। इस जनता दरबार में उपायुक्त ने आम जनता को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.