Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता को मिला Z कैटेगरी सिक्योरिटी कवच
India

हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता को मिला Z कैटेगरी सिक्योरिटी कवच

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें सीआरपीएफ की जेड कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की है। आरोपी राजेश भाई को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और जांच जारी है। फिलहाल सीएम रेखा की हालत स्थिर बताई जा रही है।
एडिटरBy एडिटरAugust 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय फौरी तौर पर एक्शन लेते हुए विशेष सुरक्षा प्रदान कर दी है। अब उन्हें सीआरपीएफ का जेड कैटेगरी सिक्योरिटी कवर दिया गया है। बुधवार रात से ही सीआरपीएफ कमांडो उनकी सुरक्षा संभाल रहे हैं।

यहां बताते चलें कि हमले के आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया (उम्र 41) को गुरुवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दिल्ली पुलिस ने उस पर हत्या की कोशिश सहित बीएनएस की धारा 109(1), 132 और 221 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हमले के बाद सीएम से मिलने नेताओं का तांता लग गया। मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज और सांसद योगेन्द्र चंदोलिया समेत कई नेता उनका हालचाल लेने पहुंचे।

कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री को आराम की जरूरत है और पुलिस को आरोपी के नेटवर्क की गहराई से जांच करनी चाहिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजेश मंगलवार सुबह ट्रेन से राजकोट से दिल्ली आया था। वह गुजराती भवन (सिविल लाइन्स) में रुका और मुख्यमंत्री आवास तक भी गया था। हमले से पहले उसने अपने दोस्त को कॉल कर जानकारी दी थी। पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की पुष्टि शुरू कर दी है।

सीएम रेखा की हालत स्थिर

रेखा गुप्ता का मेडिकल चेकअप कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उन्हें शारीरिक चोटें और मानसिक आघात दोनों पहुंचे हैं। हालांकि सीएम ने कहा, कि जन सुनवाई के दौरान मुझ पर हुआ हमला एक कायरतापूर्ण प्रयास है, लेकिन इससे मेरा संकल्प और मनोबल कमजोर नहीं होगा। मैं जनता की सेवा जारी रखूंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

RECENT ADDA.

रांची में ‘जनगणना 2027’ का प्रशिक्षण संपन्न, मोबाइल ऐप से होगा मकानों का सर्वे

March 14, 2026

पुलिस का ‘नाइट ऑपरेशन’ : लापरवाही पर ASI सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप

March 14, 2026

हत्या के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है झारखंड राज्य : बाबूलाल मरांडी

March 14, 2026

देश में नहीं है गैस और ईंधन की किल्लत, विपक्ष फैला रहा है प्रायोजित अफवाह : संजय सेठ

March 14, 2026

नेशनल यूथ फेस्टिवल में RU का जलवा, वाद-विवाद में गोल्ड, मिमिक्री में मनवाया लोहा

March 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.