अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने उन्हें 2 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजकों को उत्सव की सफलता की शुभकामनाएं दीं और राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी जैसे आयोजन धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में सौहार्द और सकारात्मकता का वातावरण निर्मित करते हैं।
इस अवसर पर मोरहाबादी कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश खन्ना, राजेश मेहरा, रणदीप आनंद तथा अरगोड़ा समिति के पंकज साहू, नरेंद्र साहू, पंचानंद कुमार, कंचन साहू और रवि साहू मौजूद रहे।

