अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को रांची स्थित स्मार्ट सिटी आवास पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मिलने पहुंचे। मंत्री श्री प्रसाद की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई थी, जिसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तत्क्षण उनके घर जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और मंत्री योगेन्द्र प्रसाद के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो, यही हम सभी की कामना है।
ज्ञात हो कि मंत्री योगेन्द्र प्रसाद की तबीयत सुबह के समय बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनके निजी आवास पर डॉक्टरों की एक टीम ने पहुंचकर प्राथमिक इलाज किया। हालांकि अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक मानी जा रही है, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी सकारात्मक संदेश गया है। राज्य के वरिष्ठ नेताओं एवं आम जनता ने भी मंत्री जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

