अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग घोड़ाबांधा पहुंचे। वे यहां स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रहे दिवंगत नेता रामदास सोरेन के “संस्कार भोज” में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने स्व. रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन, पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढ़स बंधाया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुरुजी (शिबू सोरेन) के निधन के कुछ ही दिनों बाद रामदास सोरेन जी का आकस्मिक निधन राज्य के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने अल्प समय में दो महान विभूतियों को खो दिया है, जिसे भुला पाना आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा – “हमारी ओर से भी स्व. रामदास सोरेन जी को शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।”

