रांची। पहली बार आयाेेजित भारतीय वायुसेना के एयर शो का निमंत्रण 16 अप्रैल काे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला। यह निमंत्रण उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को दिया और उनसे 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को आर्मी ग्राउंड, खोजा टोली, नामकुम में होने वाले एयर शो में उपस्थित हाेने का आग्रह किया। गौरतलब हो कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम द्वारा दोनों दिन सुबह 9ः45 बजे से 10ः45 बजे तक हैरत अंगेज हवाई करतब दिखाया जायेगा।

Share.
Exit mobile version