Chatra News: चतरा के टंडवा में शनिवार रात एक गंभीर घटना सामने आई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। NTPC फ्लाई ऐश लोडिंग साइड पर बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग की, जिसमें दो हाईवा ड्राइवर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है।

सूत्रों के अनुसार अपराधियों ने ढुलाई में लगे दो हाईवा को निशाना बनाया। बाइक में सवार तीनों अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से भाग निकले। घटना स्थल से पुलिस ने गोली के खोखे और एक हस्तलिखित पर्चा बरामद किया, जिसमें अमन साहू गैंग का नाम लिखा था। इस पर्चे के माध्यम से गैंग ने खुद की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना की जांच और उद्वेदन के लिए लगातार जुटी हुई है।

स्थानीय लोग भी इस घटना से चिंतित हैं और पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। चालक सूरज कुमार और प्रकाश राणा के वाहन निशाने पर थे, लेकिन वे किसी तरह सुरक्षित रह गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें।

Share.
Exit mobile version