Chatra News: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रक्सी चेड़ीखाप गांव में ओझा-गुनी के शक में 60 वर्षीय उमेश राय को गांव के ही चार लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उमेश राय का कान भी काट दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी उत्तम कुमार राय को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के बेटे अरविंद कुमार ने चार लोगों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
चोटिल उमेश राय को प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।



