Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चाईबासा को ₹5.58 करोड़ की सौगात, मंत्री ने 21 विकास योजनाओं की नींव रखी!
#Trending

चाईबासा को ₹5.58 करोड़ की सौगात, मंत्री ने 21 विकास योजनाओं की नींव रखी!

झारखंड के राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ ने चाईबासा में ₹5.58 करोड़ की 21 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने शहर की सबसे बड़ी बस स्टैंड समस्या को अगले वित्तीय वर्ष में खत्म करने का आश्वासन भी दिया।
एडिटरBy एडिटरDecember 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर के लिए मंगलवार का दिन विकास की बड़ी सौगात लेकर आया। नगर परिषद चाईबासा द्वारा संचालित विभिन्न 21 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के भू-राजस्व, निबंधन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

चाईबासा में 21 विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री दीपक बिरूआ ने अगले वित्तीय वर्ष में बस स्टैंड की समस्या खत्म करने का दिया आश्वासन

मंत्री दीपक बिरूआ ने नारियल फोड़कर नगर परिषद की कुल 20 योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं सदर थाना परिसर में नवनिर्मित 10 सीटर शौचालय का उद्घाटन भी किया।

₹5.58 करोड़ की योजनाओं से होगा शहर का कायाकल्प

नगर परिषद चाईबासा की प्रशासक संतोषनी मुर्मू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि ये कुल 21 योजनाएं शहर के सौंदर्यीकरण और समग्र विकास के लिए हैं। इन सभी योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि लगभग 5 करोड़ 58 लाख रुपये है। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी ठेकेदारों और संवेदकों से समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्यों को पूरा करने की अपील की।

मंत्री दीपक बिरूआ ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने चाईबासा शहर में एक साथ 20 विकास योजनाओं का शिलान्यास होने को शहर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़कों, नालियों, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

बस स्टैंड की समस्या से मिलेगी निजात

अपने संबोधन में मंत्री ने चाईबासा की सबसे बड़ी और पुरानी समस्या बस स्टैंड को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले वित्तीय वर्ष में बस स्टैंड की समस्या से भी चाईबासा शहर को पूरी तरह से निजात मिलेगी।

जिन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण, विभिन्न वार्डों में सड़क कालीकरण, पी.सी.सी. सड़क निर्माण, आर.सी.सी. नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ये योजनाएं 14वें वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग और शहरी परिवहन मद के अंतर्गत संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि इन कार्यों से चाईबासा एक साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित शहर बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमा खान का बड़ा बयान: ‘बिहार का अगला CM वही होगा, जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद’

April 13, 2026

किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

April 13, 2026

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026

RECENT ADDA.

जमा खान का बड़ा बयान: ‘बिहार का अगला CM वही होगा, जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद’

April 13, 2026

किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

April 13, 2026

नवादा में भीषण बस हादसा: 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्कूल बस, एक छात्रा की मौ’त, 27 घायल

April 13, 2026

बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट: अगले 48 घंटे निर्णायक, राजभवन में हलचल तेज

April 13, 2026

सरायकेला में लेवी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

April 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.