Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चाईबासा में कैंसर के खिलाफ जंग: 30 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान
Jharkhand

चाईबासा में कैंसर के खिलाफ जंग: 30 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान

एडिटरBy एडिटरMarch 28, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले में 30 मार्च 2026 से मानव पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। उक्त बातों की जानकारी सिविल सर्जन जुझार माझी ने शनिवार को अपने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को दी उन्होंने बताया कि यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत केवल 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को शामिल किया जाएगा। 15 वर्ष या उससे अधिक आयु की बालिकाएं इस अभियान के लिए पात्र नहीं होंगी। जिले की कुल जनसंख्या 18,54,300 है, जिसमें लगभग 1 प्रतिशत यानी 18,543 बालिकाएं लक्षित समूह में आती हैं। इनमें से 14,742 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के तहत Gardasil-4 नामक क्वाड्रिवेलेंट वैक्सीन दी जाएगी, जो HPV के 16, 18, 6 और 11 प्रकार के वायरस से सुरक्षा प्रदान करती है। यह वैक्सीन 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी मानी जाती है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सहायक है।

टीकाकरण सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। यह अभियान रविवार और अन्य अवकाश के दिनों को छोड़कर सभी कार्यदिवसों में संचालित होगा। टीकाकरण चिकित्सा पदाधिकारियों की देखरेख में किया जाएगा।

टीकाकरण के बाद सभी लाभार्थियों को 30 मिनट तक स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी के लिए रखा जाएगा। टीका बाएं हाथ में इंट्रामस्क्युलर (IM) डोज के रूप में दिया जाएगा। इसके बाद हल्का दर्द, सूजन या बुखार जैसे सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिन्हें पैरासिटामोल से नियंत्रित किया जा सकता है।

अभियान के सफल संचालन के लिए एएनएम, आशा, सेविका, MANSI और JSLPS के माध्यम से बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक लाया जाएगा। टीकाकरण से पहले अभिभावकों या संरक्षकों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे और टीकाकरण के बाद ई-वैक्शिनेशन प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे प्रमुख कैंसर है। इस अभियान के बाद इस टीके को राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने की भी योजना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चाईबासा पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी: कांग्रेस शिविर में कार्यकर्ताओं का जोश

March 28, 2026

चाईबासा सदर अस्पताल में पूर्ण ब्लड बैंक की मांग: मंत्री को ज्ञापन

March 28, 2026

गुवा में सेल की कार्रवाई पर बवाल: भारी विरोध के बाद 2 दिन की मोहलत

March 28, 2026

RECENT ADDA.

चाईबासा पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी: कांग्रेस शिविर में कार्यकर्ताओं का जोश

March 28, 2026

चाईबासा सदर अस्पताल में पूर्ण ब्लड बैंक की मांग: मंत्री को ज्ञापन

March 28, 2026

गुवा में सेल की कार्रवाई पर बवाल: भारी विरोध के बाद 2 दिन की मोहलत

March 28, 2026

चाईबासा जेल में औचक छापा: जज और डीसी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

March 28, 2026

सड़क हादसे में होनहार युवक की मौत: अयोध्या से सरयू राय ने भेजी संवेदना

March 28, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.