Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सड़क हादसे में होनहार युवक की मौत: अयोध्या से सरयू राय ने भेजी संवेदना
Jharkhand

सड़क हादसे में होनहार युवक की मौत: अयोध्या से सरयू राय ने भेजी संवेदना

By Samsul HaqueMarch 28, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: शहर के सिविल कोर्ट के अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के छोटे भाई अंकित शर्मा (31) की शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मानगो, जमशेदपुर के होनहार युवक अंकित शर्मा की सड़क दुर्घटना में असामयिक मौत हृदयविदारक है, मर्माहत करने वाला है.उनके पूरे परिवार से मेरा लंबा निजी घनिष्ठ रिश्ता है. कहते हैं ईश्वर जिन्हें ज़्यादा प्यार करते हैं उन्हें जल्दी अपने पास बुला लेते हैं. परिजनों के शोक में शामिल हूँ.

— Saryu Roy (@roysaryu) March 28, 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में सरयू राय ने कहा कि अंकित शर्मा एक होनहार और ऊर्जावान युवक थे, जिनकी इस तरह अचानक हुई मौत अत्यंत पीड़ादायक और मर्माहत करने वाली है। उन्होंने लिखा कि अंकित के परिवार से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है, इसलिए यह क्षति उन्हें भी भीतर तक आहत कर गई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

बताया जा रहा है कि सरयू राय इन दिनों एक धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में अयोध्या में हैं, बावजूद इसके उन्होंने दूर रहते हुए भी शोक संदेश जारी कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उल्लेखनीय है कि अंकित शर्मा के बड़े भाई प्रतीक शर्मा लंबे समय तक सरयू राय के सहयोगी के रूप में जुड़े रहे हैं।

इधर, दिवंगत अंकित शर्मा का शनिवार को अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया, जहां उनके चचेरे छोटे भाई तनिश ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने नम आंखों से अंकित को अंतिम विदाई दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

पेपर लीक मामले में 168 लोगों को मिली राहत, रांची कोर्ट ने दी जमानत

May 8, 2026

रांची टेंडर घोटाला : इंजीनियर राम पुकार राम का सरेंडर, 1 लाख के मुचलके पर जमानत

May 8, 2026

RECENT ADDA.

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सम्राट चौधरी; आधे घंटे तक चली ‘सीक्रेट’ मंत्रणा

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.