India News: नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में डीआरजी जवानों की ऐतिहासिक सफलता के बाद जब वे गुरुवार देर रात नारायणपुर जिला मुख्यालय लौटे, तो वहां का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था। तेज बारिश के बीच शहरवासियों ने आरती, रंग-गुलाल और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इन जवानों ने हाल ही में 27 खूंखार इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन पर कुल इनाम 12 करोड़ रुपये से ज्यादा था। नक्सल विरोधी अभियान में यह सफलता इस बात का संकेत है कि अब नक्सलवाद की कमर टूटने लगी है।

जवानों के स्वागत में लोग इतने उत्साहित थे कि उन्होंने देर रात बारिश में भीगते हुए जवानों के साथ नाच-गाना किया और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंजा उठा। यह दृश्य उस समय की याद दिलाता है जब बस्तर में नक्सली बड़ी घटनाओं के बाद शवों पर नाचते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है- अब जवान नाच रहे हैं, जीत का जश्न मना रहे हैं और जनता उनके साथ खड़ी है।

इस मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली लीडर बसव राजू के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है, जो नक्सल नेटवर्क के लिए एक गहरा झटका माना जा रहा है। जवानों ने पूरी रात सड़क पर नाचते हुए जीत का उत्सव मनाया और यह जता दिया कि अब बस्तर में सुरक्षा बलों का मनोबल चरम पर है।

Share.
Exit mobile version