अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Chaibasa News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की असम, बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ
को नोवामुंडी में जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर मधु कोड़ा ने कहा कि चुनाव परिणाम यह दर्शाता है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों पर भरोसा जता रही है।
उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों और एसआईआर जैसे फैसलों को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जो नतीजों में साफ दिखाई देता है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति जैसे गंभीर मुद्दों पर उठाए गए सवालों का जवाब जनता ने अपने मत से दे दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऑपरेशन सिंदूर जैसे मामलों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे और विदेश नीति को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा था, लेकिन जनता ने मजबूत और निर्णायक नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।
मधु कोड़ा ने यह भी कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों और अवैध घुसपैठियों के प्रति सहानुभूति रखने वालों को भी जनता ने नकार दिया है। उन्होंने असम, बंगाल और पुडुचेरी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन से ही यह जीत संभव हो सकी है।
अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि देश की तरह झारखंड में भी जनता बदलाव का निर्णय लेगी और विकास तथा सुशासन की दिशा में आगे बढ़ेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

