Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बजरंग दल व ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गई मवेशी तस्करी,एक तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
#Trending

बजरंग दल व ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ी गई मवेशी तस्करी,एक तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

Shiwam KeshriBy Shiwam KeshriDecember 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

घाघरा/गुमला:- घाघरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अवैध मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। बजरंग दल के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से दो कंटेनरों में क्रूरतापूर्वक लदे 52 काड़ा भैंसों को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

घटना उस समय घटी जब बजरंग दल के सदस्य छठ मोहल्ला स्थित सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित बैठक से लौट रहे थे। इसी दौरान गुमला की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे दो कंटेनर घाघरा चांदनी चौक की दिशा में बढ़ रहे थे। तेज गति के कारण बजरंग दल के सदस्य बाल-बाल बच गए, जिससे उन्हें संदेह हुआ।

इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तत्काल घाघरा थाना प्रभारी को सूचना दी और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों कंटेनरों का पीछा किया। देवाकी गांव के समीप कंटेनरों को रोककर जब जांच की गई, तो ऊपर से देखने पर उसमें बड़ी संख्या में काड़ा भैंसे अमानवीय तरीके से भरे हुए पाए गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी पुनीत मिंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों कंटेनरों को जब्त कर थाना ले आए। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में संलिप्त पतागांई गांव निवासी मोहम्मद साबिद मीर को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि मवेशी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। यह घटना अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ स्थानीय लोगों की जागरूकता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण है।घाघरा से दीनदयाल राम

घाघरा से दीनदयाल राम की रिपोट 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

RECENT ADDA.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ

May 1, 2026

जनगणना 2027 का शंखनाद, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने फॉर्म भरकर किया ‘स्व-गणना’ का आगाज

May 1, 2026

NEET-MDS और UG परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, फर्जीवाड़ा करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

May 1, 2026

झारखंड का कड़वा सच: अपार संपदा के बाद भी ‘पलायन’ को मजबूर हैं मजदूर

May 1, 2026

NH-19 पर 12 किलोमीटर लंबा ‘महाजाम’: 14 घंटे से फंसे लोग, सड़कों पर कटी रात

May 1, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.