अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Koderma news: रोटरी क्लब कोडरमा डायलिसिस सेंटर के द्वारा रोटरी परिसर में किडनी एवं हृदय रोगसे पीड़ित 60 जरूरतमंद लोगों का निशुल्क जांच किया गया । यह जांच रांची के विख्यात किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद चरण मंगल एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव कुमार ने किया रांची से आये सुप्रसिद्ध डॉक्टर ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधन देते हुए कहा कि किडनी शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है इसको सुरक्षित रखकर ही व्यक्ति निरोगी रह सकता है डायबिटीज और बीपी से ग्रसित व्यक्ति इस रोग से ज्यादा पीड़ित होते हैं लोगों को पता ही नहीं चलता है और लोग किडनी रोग से ग्रसित हो जाते हैं और बाद में पता चलने के बाद डायलिसिस करना ही उपाय बचता है आज देश में 20 मिलियन लोग इस रोग से पीड़ित है इससे बचाव के लिए सही खान-पान और 40 वर्ष की उम्र के बाद प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर किडनी की जांच करना आवश्यक है तभी इसका इलाज संभव है प्रथम स्टेज पर इसका इलाज संभव है दवा आदि से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है व्यक्ति को यदि यूरिन के रास्ते में इंफेक्शन है पेशाब में तकलीफ झाग आ रहा है पैर चेहरा में सूजन है तो तुरंत जांच कराना चाहिए डॉ अरविंद मंगल चरण मंगल ने रोटरी के समाज सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि मानवता की सेवा के सच्चे कार्य के लिए ही में रांची से चलकर आपके बीच आया हूं अपने स्वास्थ्य के प्रति लोग सचेत रहें जागरूक रहें यही लोगों के प्रति मेरा मैसेज है हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव कुमार ने कहा कि उच्च रक्तचाप धूम्रपान मोटापा और निष्क्रिय जीवन शैली से ही हृदय रोग होता है और हार्ट संबंधी बीमारी होती है स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम से हृदय हार्ट रोग का बचाव संभव है आज के कार्यक्रम का मंच संचालन डायलिसिस के अध्यक्ष कुमार पुजारा ने डॉक्टर अरविंद चरण मंगल को पुष्प गुच्छ भेंट किया डॉ अभिनव कुमार को पुष्प गुच्छ पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन कैलाश चौधरी ने दिया ।
आई हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता प्रसाद को पुष्प गुच्छ इनर व्हील की अध्यक्ष ज्योति झा ने दिया । डायलिसिस के डायरेक्टर जय कुमार गंगवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष सिन्हा महेश दारुका ने रोटरी के परमानेंट प्रोजेक्ट और उसके सेवा कार्यों को लोगों के बीच रखा अतिथि डॉक्टर को प्रतीक चिन्ह रोटेरियन सुरेश जैन एवं अनीता तर्वे ने दिया । धन्यवाद ज्ञापन डायलिसिस के सचिव रोटेरियन रतन शंघई ने दिया डायलिसिस सेंटर के अध्यक्ष रोटेरियन कुमार पुजारा ने डायलिसिस सेंटर कोडरमा के द्वारा दिए जाने वाली सेवा को लोगों के बीच में बताया और कहा कि सेवा ही धर्म है इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पर आने वाले डायलिसिस मरीजों की अच्छी प्रकार से और आधुनिक मशीनों के साथ सेवा प्रदान की जाती है जल्द ही आयुष्मान कार्ड से मरीज का इलाज किया जाएगा जिसकी प्रक्रिया जारी है पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर नवीन जैन ने कहा कि रोटरी क्लब कोडरमा जरूरतमंदों की सेवा के लिए कृत संकल्पित है आने वाले दिनों में प्रत्येक महीना डायलिसिस सेंटर में किडनी के विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के लिए कैंप लगाया जाएगा इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुनीता पांडे अमित कुमार कमल सेठी सुरेश सेठी ज्योति पुजारा माला दारूका विपुल बगड़िया डायलिसिस के टेक्नीशियन विकास मंडल सुरेश कुमार रोटरी पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर नवीन जैन आदि लोग मौजूद थे

