Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»चतरा में बस हादसा: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 22 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी
#Trending

चतरा में बस हादसा: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 22 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी

By Muzaffar HussainMay 10, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर चतरा-चौपारण मुख्य पथ पर गंधरिया के पास एक पेड़ से जा टकराई। बस चतरा से तिलैया (कोडरमा) जा रही थी और यात्रियों से भरी हुई थी। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर अस्पताल चतरा से चार से पांच एंबुलेंस भेजी गईं, जिनकी मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार यात्रियों में चतरी सदर ब्लॉक की नाजिर अनीता देवी भी शामिल थीं। हादसे में घायल लोगों में कुल 8 बच्चे भी हैं, जो अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रहे थे। गनीमत रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत टीम को सक्रिय कर एंबुलेंस भेजने और अस्पताल में इलाज की पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है और किसी को रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। चतरा जिला परिषद के उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

स्थानीय प्रशासन ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और बस चालकों की सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित करता है। जिले के अधिकारी और प्रशासनिक अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घायलों की देखरेख में जुटा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.