अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: बोकारो शहर के करोड़पति लोहा व्यापारी प्रदीप कलबेलिया को केंद्रीय सरकारी एजेंसी ने बुधवार को 200 करोड़ रुपये के GST फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी टीम ने मंगलवार सुबह से ही उनके मानसरोवर इनक्लेव स्थित आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी और दस्तावेज जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान घोटाले के पुख्ता सबूत हाथ लगते ही प्रदीप को हिरासत में ले लिया गया।
GST डायरेक्ट्रेट जनरल के अपर महानिदेशक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप की फर्जी कंपनियों के माध्यम से 45 करोड़ रुपये के जीएसटी की हेराफेरी की गई है। टीम का कहना है कि जांच और विस्तार से की जा रही है तथा आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम उजागर हो सकते हैं।
पूर्व में दो सहयोगी भी गिरफ्तार
इस मामले में पहले ही दो सहयोगी अवनीत और फैसल को 14 जुलाई को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। एजेंसी 16 अक्टूबर को प्रदीप को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि यह राज्य का सबसे बड़ा GST घोटाला हो सकता है, जिसमें बड़े स्तर पर टैक्स गबन और फर्जी बिलिंग की गई थी। जांच एजेंसी ने बताया कि कई सफेदपोश लोग भी इस जाल में फंसे हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
इस खबर को भी पढ़ें: बोकारो में लोहा व्यापारी के घर जीएसटी की रेड

