Bokaro news:- बोकारो के ग्राम गुड़गुड़ी, राधानगर पंचायत में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राधानगर पंचायत के मुखिया स्वरूप दास शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

महिलाएं सिर पर कलश लेकर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया। इस अवसर पर मुखिया स्वरूप दास ने कहा कि श्री श्री सार्वजनिक हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बनता है और लोगों में आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता मजबूत होती है।उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान हरि कीर्तन सहित कई धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी होगी। कार्यक्रम का आयोजन गुड़गुड़ी ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share.
Exit mobile version