अपनी भाषा चुनेें :
Bokaro news:- अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चास के मुस्कान हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन अस्पताल परिसर में किया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप मे जिले के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद उपस्थित थे और उनके द्वारा इस रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नितेंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे।
रक्तदान शिविर में अस्पताल के कर्मचारी, नर्स एवं चिकित्सकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बोकारो शाखा के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में मुस्कान हॉस्पिटल के वरीय निदेशक डॉ सुबोध चंद्र मुंशी, डॉ शाहनवाज अनवर एवं डॉ मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं आगंतुकों का स्वागत हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ इरफान अंसारी ने किया। रक्तदान शिविर में तकरीबन 33 यूनिट रक्त संग्रह किए गए। इस शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन में हॉस्पिटल की उप चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती वंदना सहाय एवं नर्सिंग इंचार्ज उत्तम खवास का योगदान काफी सराहनीय रहा।



