Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»भाजपा का चुनाव अभियान शुरू, अमित शाह ने मौजूदा सरकार को हटाने का आह्वान
#Trending

भाजपा का चुनाव अभियान शुरू, अमित शाह ने मौजूदा सरकार को हटाने का आह्वान

By Samsul HaqueJuly 20, 20245 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद कर दिया। रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में आयोजित भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की सभा में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले और वादाखिलाफी का दस्तावेज पहुंचाएंगे। इस सरकार में एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, एक हजार करोड़ का खनन घोटाला, 300 करोड़ रुपए का जमीन घोटाला हुआ। झारखंड में कांग्रेस के एक सांसद के घर से तीन सौ करोड़ रुपए और हेमंत सरकार के मंत्री के पीए के घर से 30 करोड़ मिले। यह जनता से लूटा गया और भ्रष्टाचार से इकट्ठा किया गया पैसा है। बेशर्मी की हद तो यह कि कांग्रेस जेल में बंद उस मंत्री को फिर टिकट देने जा रही है, जिसके पीए के घर से 30 करोड़ मिले।

केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे खुद को आदिवासी सीएम बताते हैं, लेकिन आदिवासियों की चिंता करने के बदले लैंड और लव जिहाद के जरिए उनकी जमीन लूटने वाले घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। झारखंड में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है। घुसपैठिए आदिवासियों के हक पर डाका डाल रहे हैं। उनके बदले नौकरियां पा रहे हैं और हेमंत सोरेन सिर्फ अपना वोट बैंक बढ़ाने की फिक्र कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही जनसंख्या के मामले में एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा और सुनिश्चित किया जाएगा कि आदिवासियों को संरक्षण मिले। उनकी जनसंख्या कम न हो और उन्हें आरक्षण का वास्तविक लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन के लिए आदिवासी कल्याण का मतलब सिर्फ अपने परिवार का कल्याण करना है। यह भाजपा ही है, जिसने आदिवासी के बेटे बाबूलाल मरांडी को राज्य का पहला सीएम बनाया था। इतना ही नहीं, आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर पहुंचाया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने संताली को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया था और पहली बार केंद्र में आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया।उन्होंने कहा कि आदिवासियों और दलितों के साथ पिछड़ों की किसी ने अब तक सबसे ज्यादा चिंता की तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार है। ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में 27 फीसदी पिछड़ों को जगह दी गई। ऐसा देश में आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार से पहले केंद्र में 10 साल कांग्रेस का राज था, लेकिन उसने झारखंड की लगातार उपेक्षा की। कांग्रेस के 10 साल के शासन में झारखंड को विकास योजनाओं के लिए सिर्फ 84 हजार करोड़ दिए, जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले दस साल में इस राज्य के विकास के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपए दिए। झारखंड को भाजपा ने बनाया और इसका विकास भी भाजपा ही करेगी। झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य रहा, लेकिन नरेंद्र मोदी ने दस साल में झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया।भाजपा नेता ने कहा कि हम देश की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के तीन चुनावों में भाजपा को लगातार जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में सरकार भाजपा की बनी, लेकिन हारने वाली पार्टी कांग्रेस के नेता ऐसा अहंकार प्रदर्शित कर रहे हैं, जैसे उन्हें दो तिहाई बहुमत मिला हो। झारखंड की जनता ने भी 14 मे 9 सीटों पर भाजपा को जिताया। यहां की 81 में से 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली। यह आंकड़ा बताता है कि आने वाले चुनाव में राज्य में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरते हुए कहा कि चुनाव में हमारी जीत का आधार नेता नहीं, बूथ के कार्यकर्ता होते हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य को हत्या, लूट, बलात्कार, अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में देश में नंबर एक बना दिया है। इस सरकार ने चुनाव से पहले किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। जिन सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा उन्होंने स्थायी करने का वादा किया था, उनपर लाठियां बरसाई गईं।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

  • गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में घुसा बाइक सवार, पुलिस ने हिरासत में लिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने रांची पहुंचे जहां गृह मंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है।रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गृह मंत्री अमित शाह जैसे ही बिरसा चौक के लिए निकले तो एक बाइक सवार उनके काफिले में घुस गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए युवक पर डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा, आरोपी काफिले (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) का हिस्सा नहीं था। हालांकि, वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था और काफिले का पीछा कर रहा था, इसलिए हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर को भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री का आरोप: मतदाता सूची से हिंदुओं का नाम गायब

इस खबर को भी पढ़ें : कंगना रनौत से मुलाकात के लिए आधार कार्ड जरूरी, मचा बवाल..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

RECENT ADDA.

‘स्वगणना’ से तय होगा विकास का भविष्य, 10 मई को चलेगा विशेष अभियान

May 9, 2026

जनशक्ति को नमन: शपथ ग्रहण मंच पर पीएम मोदी ने किया साष्टांग प्रणाम

May 9, 2026

बंगाल में सुवेंदु युग शुरू: मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दिलीप घोष समेत 5 ने ली शपथ

May 9, 2026

लग्जरी गाड़ियाँ, दो मंजिला मकान और करोड़ों की ठगी : पुलिस के रडार पर ‘काकू’

May 9, 2026

सफायर इंटरनेशनल स्कूल का वो ‘रहस्य’ जो CBI भी नहीं सुलझा सकी

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.