Bishunpur (Gumla): बिशुनपुर गुरुवार को समय शाम 04:00 बजे बिशुनपुर थाना परिसर में आगामी शब-ए-बारात एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुलेमान मुंडरी एवं थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्य, गणमान्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों के साथ-साथ पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए BDO सुलेमान मुंडरी ने कहा कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। वहीं थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित समय सीमा में कार्यक्रम संपन्न करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील की।

इस खबर को भी पढ़ें : बिशनपुर के बनारी में अवैध शराब के बाद नशे का नया जाल

उन्होंने यह भी बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत थाना को सूचित करने का अनुरोध किया गया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

-प्रदीप कुमार साहू की रिपोर्ट

Share.
Exit mobile version