Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अब आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बनी सहमति के बाद अब उम्मीदवारों की घोषणा की तैयारी शुरू हो चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि “सभी दलों ने मिलकर यह तय कर लिया है कि कौन सी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी।”

एकजुटता का संदेश, नहीं कोई विवाद

जायसवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गठबंधन के सभी दल पूरी एकजुटता से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार शाम हुई बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे। करीब पांच घंटे चली बैठक में उम्मीदवारों के चयन और रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।

गलतियों से मिली सीख, मजबूत तैयारी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए ने पिछली गलतियों से सबक लिया है और इस बार सीटों के चयन में स्थानीय नेतृत्व की सलाह को प्राथमिकता दी गई है। सभी दल एक साथ मिलकर हर सीट पर रणनीति बना रहे हैं ताकि किसी तरह का भ्रम या विवाद न हो।

दो चरणों में होगा बिहार चुनाव

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। एनडीए गठबंधन अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है।

Share.
Exit mobile version