अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Koderma news: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सेक्रेट हार्ट स्कूल सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यछ कुमार रमेशम ने की । संचालन सचिव अनिल सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संस्थापक शाहनवाज हुसैन उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाने तथा यूनियन के सभी सदस्यों के बीमा की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन के संस्थापक शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश संगठन हर परिस्थिति में अपने सभी सदस्यों के साथ खड़ा है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव रखे और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी 1 मई को पतरातू में होने वाले बीएसपीएस के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पर भी चर्चा हुई।
मौके पर बीएसपीएस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजीव समीर, कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा के अलावा प्रेम भारती, चन्द्रशेखर जोशी, रामकृष्ण मेहता, रवि छाबड़ा, राम कुमार, राजेन्द्र बर्णवाल, सत्येंद्र सिंह, सुधीर पांडेय, रंजन सिंह, जयकांत मोदी सहित कई पत्रकार सदस्य मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन जगदीश सलुजा ने किया ।।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

