India News: अक्टूबर का महीना देशभर में त्योहारों और जश्न का समय होता है। इस वजह से बैंकिंग ग्राहकों को इस महीने बैंक की छुट्टियों की लंबी सूची देखने को मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और संबंधित राज्य सरकारों के निर्देशों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में बैंक कुल 21 दिन बंद रहेंगे।
त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश
अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा समेत कई बड़े त्योहार हैं। 1 अक्टूबर को नवरात्रि और दशहरा, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3-4 को दुर्गा पूजा, 6 को लक्ष्मी पूजा, 7 को वाल्मीकि जयंती, 10 को करवा चौथ, 18 को कटि बिहू, 20-22 को दिवाली, 23 को भाई दूज, 27-28 को छठ पूजा, 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती के कारण लगभग हर राज्य में कहीं न कहीं बैंक बंद रहेंगे। साथ ही, 4 रविवार (5, 12, 19, 26) और 2 शनिवार (11, 25) को भी बैंक नहीं खुलेंगे।
राज्यों के अनुसार छुट्टियों में अंतर
आरबीआई की गाइडलाइन अनुसार, छुट्टियों की संख्या और तारीखें हर राज्य में स्थानीय त्योहारों के कारण अलग-अलग हो सकती हैं। बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य की छुट्टियों की सूची पहले ही देख लें, ताकि कैश या अन्य सेवाओं के लिए परेशानी न हो।
डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू
छुट्टी के दिनों में भी ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकांश बैंक अपनी सारी जरूरी सेवाएं इंटरनेट और मोबाइल ऐप के जरिए प्रदान कर रहे हैं। आरबीआई और बैंक विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के दौरान एटीएम में कैश की कमी हो सकती है, ऐसे में डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दें।
क्या करें अगर जरूरी है बैंक जाना
अगर अगले महीने कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो अक्टूबर शुरू होने से पहले ही उसे निपटाने की कोशिश करें। बैंक की छुट्टियों और त्योहारों के मौसम में बार-बार बैंक जाना मुश्किल हो सकता है। डिजिटल सेवा से घर बैठे ही कई बड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं।



