Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक से शिक्षकों में उबाल, शपथ पत्र देने से किया इंकार
#Trending

वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक से शिक्षकों में उबाल, शपथ पत्र देने से किया इंकार

शिक्षक दिवस पर होगा बड़ा विरोध, शिक्षा अधीक्षक के आदेश की प्रति जलाएंगे शिक्षक, तीन चरणों में आंदोलन की तैयारी, 20 सितंबर को रांची में धरना प्रदर्शन
By Muzaffar HussainAugust 31, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
An illustration is a decoration, designed for integration in published media, such as posters, Stickers, magazines, books, teaching materials, animations, video games and films. Book Titles and Book Stories.
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, रांची इकाई की बैठक रविवार को कचहरी स्थित शिक्षा परिसर में संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) रांची, बादल राज द्वारा वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगाने और शपथ पत्र की अनिवार्यता थोपने के आदेश का शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया।

संघ ने बताया कि जिले के लगभग तीन हजार शिक्षकों की जुलाई माह से वेतनवृद्धि रोक दी गई है। इसका आधार “हिंदी टिप्पण परीक्षा पास करने” को बनाया गया है, जबकि शिक्षक पहले से ही इससे मुक्त हैं। इसके बावजूद प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी से शपथ पत्र दिलाने की मांग ने शिक्षकों में आक्रोश और उबाल पैदा कर दिया है।

मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि यह निर्णय अव्यवहारिक और अमर्यादित है। इसलिए सभी शिक्षकों ने शपथ पत्र देने से साफ इंकार कर दिया है। संघ ने आंदोलन की घोषणा की है।

आंदोलन के चरण:

  • पहला चरण (5 सितंबर): शिक्षक दिवस पर दोपहर 1 बजे शिक्षा परिसर में DSE आदेश की प्रति जलाकर विरोध।
  • दूसरा चरण (8 सितंबर): जिलेभर में प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे।
  • तीसरा चरण (20 सितंबर): शिक्षा परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। बैठक में अनूप केशरी, नसीम अहमद, राकेश कुमार, संतोष कुमार, गोवर्धन महतो, विजय मुंडा समेत अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा ब्लाइंड मर्डर केस: SIT खुलासे में भाई ही निकला हत्यारा गिरफ्तार

May 11, 2026

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

May 11, 2026

कोडरमा में बड़ा सड़क हादसा, तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन

May 11, 2026

बोकारो DC कार्यालय पर BJP का प्रदर्शन, पानी-बिजली पर बड़ा वार हंगामा

May 11, 2026

हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ बोकारो, गूंजे जयकारे

May 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.