Ranchi : झारखंड में एक्टिव एक गैंग ऐसा है जो चोरों को सैलरी पर बहाल करता है। हरेक मोबाइल चोर को प्रतिमाह टारगेट पूरा करने पर ही पूरा वेतन दिया जाता है। टारगेट हासिल नहीं करने वाले चोरों को वेतन कट जाता है। यह गैंग साहेबगंज से ऑपरेटिव होता है। इस गैंग से जुड़े तमाम चोर झारखंड के अलग-अलग जगहों पर अपना टारगेट पूरा करने के लिये दिन-रात टोह में लगे रहते हैं। इस गैंग से जुड़े सात शातिर चोरों को रांची पुलिस ने धर लिया है। इनके पास से चोरी के करीब 79 मोबाइल फोन मिले। गिरफ्तार चोरों के…
Author: Shamsul Haq
Public Adda : हाथ ही रेखाएं बता देती हैं कि वैवाहिक जीवन में आपको सफलता मिलेगी या नहीं। या फिर जोड़ीदार के साथ कहीं आपके रिलेशनशिप में ब्रेकअप की नौबत तो नहीं आ जाएगी। हाथ में मौजूद इन रेखाओं और चिह्नों को देखकर आप भी शादीशुदा जीवन के बारे में जान सकते हैं। विवाह रेखा पर बना हो कांटे का चिह्न यदि आपकी विवाह रेखा अंत में एक कांटे जैसे चिह्न पर समाप्त हो रही हो तो आपके रिलेशनशिप में कुछ समय बाद ब्रेकअप आ सकता है। इसके अलावा मंगल पर्वत से कोई रेखा निकलकर यदि भाग्य, मस्तिष्क रेखा और…
Ranchi : रातू पुलिस को मोबाइल चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। रातू पुलिस ने चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के 79 मोबाइल के साथ दो नाबालिग समेत सात मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों में से दो नाबालिग को बाल सुधार गृह (डुमरदगा) एवं पांच को होटवार जेल भेज दिया है, जबकि एक चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। पकड़े गए सारे चोर साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार 18 जून को रांची के रातू स्थित इतवारी बाजार में ग्रामीणों ने एक नाबालिग को…
Public Adda : NTA ने UGC-NET एग्जाम को रद्द करने का ऐलान कर दिया है। प्रथम दृष्टया गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। शिक्षा मंत्रालय ने UGC-NET परीक्षा को रद्द करने का ऐलान कर कहा कि परीक्षा नये सिरे से ली जायेगी। सरकार के मुताबिक परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। इस खबर को भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन का अल्टीमेटम, सितम्बर तक पूरा हो यह काम… इस खबर को भी पढ़ें : सुवेंदू अधिकारी को ‘ममता की पुलिस’ ने रोका, कहां और क्यों… जानें इस खबर को…
Ranchi : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार झारखंड कैबिनेट की हुई बैठक में CM, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभाध्यक्ष, मुख्य सचेतक का वेतन भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। वहीं, विधायक के वेतन एवं अन्य सुविधा पर मुहर लगायी गयी। कैबिनेट बैठक में 33 फैसलों पर मुहर लगाई है। वहीं जाति सर्वे का निर्णय लेकर इंडिया गठबंधन सरकार ने मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। संभव है कि यह सर्वे बिहार की तर्ज पर होगा। वहीं सरकार ने दिल खोलकर विधायकों और मंत्रियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की है। बैठक में लिये गये फैसले के अनुसार अब CM को 1…
Ranchi : झारखंड की सोरेन सरकार राज्य में जातीय सर्वेक्षण कराएगी। यह निर्णय सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन करते हुए कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को जातीय सर्वेक्षण का दायित्व सौंपा गया है। यह जानकारी सरकार की कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल ने दी। कैबिनेट में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि जातीय सर्वेक्षण का उद्देश्य राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग को आनुपातिक समानता का अवसर प्रदान करना है। कैबिनेट की ओर से पारित प्रस्ताव में फिलहाल यह तय…
Patna : दानापुर के माधोपुर दियारा के झूलन राय हत्याकांड के 72 घंटे बाद भी पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इस मामले में पुलिस ने कुख्यात नीतीश की बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। फिर भी पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने हत्या करने से पहले अपनी बहन से बातचीत की थी। झूलन राय हत्याकांड मामले में मृतक के भाई दूधनाथ राय ने नीतीश और सुंदर सहित 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी है। 14 जुलाई 2023 में नीतीश ने मृतक झूलन के भतीजे…
Patna : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए ने केंद्र में सरकार बना ली है। मगर बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन और एनडीए के बीच टक्कर होने वाली हैं। तेजस्वी के सामने फिर से मौका होगा। ये मौका विधानसभा में नंबर बढ़ाने का है। लेकिन बिहार विधानसभा में जो समर्थन की मौजूदा हालात हैं उससे सरकार पर कोई असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा। हालांकि तेजस्वी के लिए यह चुनाव अहम हो सकता है। तेजस्वी लोकसभा चुनाव के बाद आए नतीजों से उत्साहित हैं। उन्होंने कह दिया है कि…
New Delhi : देश के चर्चित परीक्षा में एक यूपीएससी की नोटिफिकेशन जारी किया। दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) को लेकर मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। यूपीएससी की ओर से आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा रविवार (16 जून) को आयोजित होने जा रही है। छात्र-छात्राओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए मेट्रो रेल सर्विस के समय में बदलाव किया है, ताकि स्टूडेंट सही वक्त पर परीक्षा के लिए सेंटर तक आसानी से पहुंच सकें। डीएमआरसी ने फेज-3 सेक्शन पर मेट्रों ट्रेन सर्विस की टाइमिंग में बदलाव किया है। इन…
Mumbai : मायानगरी के बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड में सरकारी पक्ष को साल 2012 में मिले शीना बोरा के अवशेष नहीं मिल रहे हैं। सरकारी पक्ष ने अदालत को बताया कि 2012 में जब शीना बोरा की कथित तौर पर हत्या की गई थी, उस वक्त पेन पुलिस ने कथित तौर पर उसकी हड्डियां और अवशेष बरामद किए थे, लेकिन अब उसका पता नही चल रहा है कि वो कहां है? मुंबई के भायखला इलाके में सरकारी जेजे अस्पताल के एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ चिकित्सक की गवाही के दौरान गुरुवार को अभियोजन पक्ष ने यह खुलासा किया। सीबीआई के मुताबिक, तब…
Ujjain : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सट्टे और ऑनलाइन बैटिंग पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में उज्जैन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के इतिहास में सट्टे पर सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके पास से 15 करोड़ रुपये नकद सहित भारी मात्रा में विदेशी करंसी जब्त की है। साथ ही आरोपियों से 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 5 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सिमें, 2 पेनड्राइव, 3 मेमोरी कार्ड सहित…
New Delhi : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की AAP यानी आम आदमी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में दिये जा रहे गुड गवर्नेस का लाभ बिहार को भी मिल सके। इस बात का ऐलान AAP के राज्यसभा सांसद संजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मीडिया से साफ कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी, यह पूरा तय है। वहीं, कितने सीटों पर लड़ेगी, यह बाद में तय होगा। इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों में से एक आम आदमी पार्टी बिहार…
Public Adda : एक मोबाइल में दो सिम कार्ड इस्तेमाल करने वालों से सरकार शुल्क वसूली कर सकती है। नियामक के मुताबिक सिम कार्ड पर एक तय शुल्क लिया जा सकता है, खबर है का सालाना एक बार शुल्क देना होगा। शुल्क नहीं देने पर जुर्माना भी लगाने का प्लान कर रही है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार नियामक ने इसे लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। नियामक की ओर से कहा गया है कि नंबरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह फैसला लिया जा सकता है। नियामक का कहना है कि आज सभी के पास दो…
Pakur : दो आदिवासी लड़कियों के साथ हुये गैंगरेप में शामिल दो संदेही गुनाहगार रावण सोरेन और पतरस मुर्मू को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। यह शर्मनाक वारदात बीते 7 जून को पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में हुई थी। गिरफ्तार रावण और पतरस अमड़ापाड़ा के ही बड़ा तालडीह गांव के रहनेवाले है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं इस सामूहिक दुष्कर्म कांड में शामिल सभी गुनाहगारों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। फरार हैवानों को पुलिस खोज रही है। इस खबर को भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन का अल्टीमेटम, सितम्बर तक…
Ranchi : झारखंड के CM चंपई सोरेन ने कहा कि इस साल सितंबर तक सिरमटोली- मेकॉन फ्लाईओवर निर्माण का काम पूरा हो जाना चाहिये। यह ट्रैफिक समस्या को ठीक-ठाक करने का एक बेहतर विकल्प है। इस काम में देरी नहीं होनी चाहिये। उनका मकसद है राजधानी रांची में रहनेवाले लोगों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले। CM चंपई सोरेन आज फ्लाईओवर और रिंगरोड निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। CM को बताया गया कि राज्य में 12 फ्लाईओवर निर्माण बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसमें सरायकेला में दो और दुमका में एक फ्लाईओवर…
Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदू अधिकारी ने कहा, “गवर्नर से हमने पीड़ितों (पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित) के साथ मुलाकात के लिए समय मांगा था, उन्होंने कल हमें समय भी दिया था लेकिन आज ममता बनर्जी की पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। मुझे लगता है कि आपातकाल के समय भी ऐसा नहीं किया गया था। मुझे यहां एक घंटे से रोका गया है। मैंने एक घंटे इंतजार किया। गवर्नर के OSD को संदेश भेजा, मेरे पास राज्यपाल का लिखित में अनुमोदन है, हमने यहां…
Nagpur : नागपुर के धमना में बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में करीब पांच लोगों की जान गई। वहीं पांच लोग बेतरह जख्मी हो गये। ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे Nagpur पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने मीडिया को बताया कि “इस घटना में लगभग 4-5 लोगों की जन गई है। जिसमें 4 महिलाएं हैं। ब्लास्ट के बाद पुलिस की तरफ से जांच जारी कर दी गई है। मौके पर उनकी टीम और क्राइम ब्रांच व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। ब्लास्ट के बाद मौके पर एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख ने मीडिया को बताया कि…
Public Adda : कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला इमारत में बीती देर रात आग लगने से 49 मजदूर बेमौत मारे गये। 50 से ज्यादा लोग बेतरह जख्मी हो गये हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में करीब 42 लोग भारत के हैं। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इनमें 12 केरल और 5 तमिलनाडु से थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज कुवैत के लिए रवाना हो चुकी हैं। अन्य मृतक पाकिस्तान, फिलिपींस, मिस्र और नेपाल के बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंच चुके हैं। उन्होंने…
Ranchi : चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद झारखंड में ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू हो गई। सूबे में दो IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं, एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संबंधित अधिसूचना कार्मिक, प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग ने जारी कर दी है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव IAS मनीष रंजन को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा रंजन को अगले आदेश तक झारखंड राज्य भवन निर्माण विभाग के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहने को कहा गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के…
Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के बाजरा में स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में लूट की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी गुरुवार दोपहर को तीन की संख्या में आये हथियारबंद बदमाश पंचवटी ज्वेलर्स पहुंचे। बंदूक की नोक पर दुकानदार को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद सामने रखी सारी ज्वेलरी लूट कर एक ही बाइक से लुटेरे फरार हो गये। कितने की ज्वेलरी लूटी गई है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। कयास लगाये जा रहे है कि लाखों का…
