अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Jharkhand News: पलामू से सटे गढवा के तिलदाग चौक के पास खोंढहर मंदिर जाने वाली सड़क पर मंगलवार रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 वर्षीय अखिलेश चन्द्रवंशी को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। अखिलेश, जो वार्ड नंबर 9, खोंढहर का निवासी है, की निशानदेही पर उसके घर से एक और देसी कट्टा बरामद किया गया।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को मंगलवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि खोंढहर मंदिर जाने वाली सड़क पर एक युवक हथियार लेकर पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर गढवा पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
वहां एक सफेद शर्ट पहने युवक को सड़क पर पैदल जाते देखा गया। जैसे ही पुलिस उसके पास पहुंची, उसने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में खुलासा, दूसरा कट्टा भी मिला
पूछताछ में अखिलेश ने बताया कि डेढ़ महीने पहले वनपुरवा के अरूण दुबे ने उसे दो हथियार रखने के लिए दिए थे। उसने दूसरा कट्टा अपने घर में छिपा रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से दूसरा देसी कट्टा भी बरामद कर लिया। बुधवार को अखिलेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी में शामिल रही पुलिस टीम
इस कार्रवाई में गढवा के SDPO नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और हथियारों के स्रोत व अन्य संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

