Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»एनीमिया का खतरा: जानिए खून की कमी के बड़े संकेत और बचाव
Adda More..

एनीमिया का खतरा: जानिए खून की कमी के बड़े संकेत और बचाव

खून की कमी यानी एनीमिया से बचने के लिए सही आहार, जीवनशैली और समय पर जांच बेहद जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए।
By Samsul HaqueApril 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

हेल्थ डेस्क | एजेंसी

खून में हीमोग्लोबिन या रेड ब्लड सेल्स की कमी को एनीमिया कहा जाता है। यह एक आम लेकिन गंभीर समस्या है, जो तब होती है जब शरीर पर्याप्त मात्रा में रेड ब्लड सेल्स नहीं बना पाता या खून की अधिक हानि हो जाती है। विशेष रूप से महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है, जिसकी एक प्रमुख वजह मासिक धर्म होता है।

Read more: थकान और पीलापन कहीं एनीमिया तो नहीं? जानें बचाव के अचूक देसी उपाय

विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों में यदि 100 मिली ग्राम खून में हीमोग्लोबिन का स्तर 13.5 ग्राम से कम हो और महिलाओं में यह 12 ग्राम से नीचे चला जाए, तो इसे एनीमिया की स्थिति माना जाता है। कई मामलों में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते या इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, सीबीसी जांच के माध्यम से इसका पता आसानी से लगाया जा सकता है।

एनीमिया के मुख्य कारण

एनीमिया का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी है। एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में लगभग 3 से 5 ग्राम आयरन होना चाहिए। जब यह स्तर घटता है, तो खून का निर्माण प्रभावित होता है। इसके अलावा अत्यधिक रक्तस्राव भी एक बड़ा कारण है। कुछ मामलों में शरीर में कैल्शियम की अधिकता भी आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर एनीमिया को बढ़ा सकती है।

बचाव के आसान उपाय

एनीमिया से बचने के लिए जीवनशैली और खानपान में सुधार जरूरी है। आयरन से भरपूर आहार जैसे चुकंदर, गाजर, पालक, टमाटर, बथुआ और अन्य हरी सब्जियां नियमित रूप से खानी चाहिए। काले चने और गुड़ भी आयरन के अच्छे स्रोत हैं।

सुबह भीगे हुए काले चने गुड़ के साथ खाने से शरीर में खून की मात्रा तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा, लोहे की कड़ाही में खाना बनाना भी फायदेमंद माना जाता है। यदि आयरन की कमी ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना उचित रहता है।

एनीमिया के प्रमुख लक्षण

  • काम करते समय जल्दी थकान महसूस होना
  • दिनभर कमजोरी रहना
  • त्वचा का पीला पड़ना
  • सीढ़ी चढ़ते समय चक्कर आना
  • सीने और सिर में दर्द
  • हाथ-पैर ठंडे पड़ जाना

Read more: तनाव भगाओ, मन शांत करो: इन आसान तरीके से करें डीप क्लीनिंग!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

डैंड्रफ का होगा सूपड़ा साफ: सफेद पपड़ी और खुजली से चाहिए परमानेंट छुटकारा? बस अपनाएं ये तरीके

May 5, 2026

दमकती त्वचा का राज है अखरोट: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

May 5, 2026

RECENT ADDA.

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

बिहार: 80+ बुजुर्गों को अब घर बैठे राशन, मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा एलान

May 8, 2026

फूहड़ गानों से बिगड़ती है मनोवृत्ति: पदभार संभालते ही एक्शन में आए डॉ. प्रमोद कुमार

May 8, 2026

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज: पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई के सिर फटे

May 8, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश से मिले सम्राट चौधरी; आधे घंटे तक चली ‘सीक्रेट’ मंत्रणा

May 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.