Haridwar : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस खाई बस गिरी है, लगभग उसकी गहराई 100 मीटर से अधिक है। इस दर्दनाक बस दुर्घटना में 36 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। यह हादसा तब हुआ जब एक बस रामनगर की ओर जा रही थी और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भयानक घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत कार्रवाई की है।
घटना के तुरंत बाद, राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करके नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बस में 45 से अधिक लोग सवार थे, इसमें अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत कार्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी शामिल किया गया है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हैं।
इस खबर को भी पढ़ें : PM Modi Garhwa Rally: रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार
इस खबर को भी पढ़ें : RG Kar Case : मुख्य आरोपित सिविक वोलंटियर कोर्ट में पेश, चार्ज गठन की प्रक्रिया शुरू



