रांची। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड की महिलाओं ने कई क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। वह शुक्रवार 7 मार्च 2025 को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में महिला विधायकाें संग बात कर रहे थे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देेते हुए मुख्यमंत्री ने महिला विधायकाें से कहा झारखंड विधानसभा में आपकी उपस्थिति मात्र से ही नारी शक्ति को बल मिलता है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आप सभी सदन में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की आवाज हैं। आधी आबादी की भागीदारी से ही देश, राज्य और समाज के सर्वांगीण विकास का रास्ता खुलता है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सरकार मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से आधी आबादी को सशक्त बना रही है।
सरकार महिलाओं को सहयोग करने को तैयार



