India News: उत्तराखंड में भारी बारिश से हो रही तबाही थम नहीं रही है। पहले उत्तरकाशी के धराली में बादल फटे और कई लोगों की जान चली गई। सड़कें और मकान बह गए। अब चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। यहां कई सड़कें पानी में बह गई तो कई घर मलबे में तब्दील हो गए।
आधी रात को फटा बादल, लोग नींद से जागे और भागे
दरअसल, चमोली के थराली गांव में आधी रात को अचानक बादल फटा। डर के मारे लोग नींद से जाग उठे। जब तक वो कुछ समझते, तब तक उनके दरवाजे पर तबाही दस्तक दे चुकी थी। आनन-फानन में लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।
इस खबर को भी पढ़ें: थराली में बादल फटने से तबाही: युवती की मौ’त, एक लापता, स्कूलों में छुट्टी
बताया गया कि आधी रात करीब 1 बजे थराली में बादल फटा। चमोली के थराली में बादल फटने की वजह से कई घरों में मलबा घुस गया है। या यूं कहिए कि कई घर मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। अभी तक दो लोगों के लापता होने की खबर है। फिलहाल, प्रशासन, एसडीआरएफ की टीम रेस्कूय ऑपरेशन में जुटी है। राहत की बात है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। सूत्रों का कहना है कि लापता होने वालों में लड़की के लापता होने की खबर है। उसकी उम्र 20 साल है और उसका घर सागवाड़ा गांव में है। दूसरा व्यक्ति चेपडो गांव से लापता हुआ है। बाजार में खड़ी कई गाड़ियां ध्वस्त हुई हैं, जिनमें एंबुलेंस और छोटी गाड़ियां भी इसकी चपेट में आई हैं। तबाही के बाद का वीडियो भी सामने आया है।
इस खबर को भी पढ़ें: चमोली में देर रात बादल फटा: टुनरी गदेरे में बाढ़ से मलबा, दो लापता
इस वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी जगह पर जाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, चमोली के थराली में यह घटना रात को 1 बजे के आसपास हुई है। आधी रात को ही थराली बाजार के आसपास बादल फटने के बाद हड़कंप मच गया। ऐसा लगा जैसे आसमान से अचानक आफत बरस गई हो। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक तबाही आ चुकी थी। इसके बाद सब इधर-उधर मदद के लिए फोन घुमाने लगे। कई लोग इस तबाही में फंस गए हैं। कुछ परेशान लोगों ने बताया कि जल संस्थान का दफ्तर भी इसकी चपेट में आया है। फिलहाल, अभी और नुकसान होने की आशंका है।



