Jamshedpur News: बुधवार सुबह आदित्यपुर के वार्ड संख्या 18 स्थित राम मड़ैया बस्ती के साल बगान घाट से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने नदी में कुछ बहते हुए देखा, पास जाकर देखा तो वह एक युवक का शव था। तुरंत लोगों ने उसे किनारे निकाला और आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान संजय महाली के रूप में

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान करीब 20 वर्षीय संजय महाली के रूप में हुई है, जो पास की एक डोसा दुकान में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार शाम नहाने के लिए नदी गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा।

नहाने के दौरान डूबने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, संजय को मिर्गी की बीमारी थी। संभावना जताई जा रही है कि नहाने के दौरान उसे दौरा पड़ा होगा और वह पानी में डूब गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा छा गया है।

पुलिस जांच में जुटी

आदित्यपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share.
Exit mobile version