Hazaribagh: खपरियावां में पासवान समाज की ओर से तीन दिवसीय राहू पूजा श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ आयोजित की गई। पूजा के दूसरे दिन अखाड़े पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजा का आयोजन हुआ। बाहर से आए भगत गांधी पासवान ने नंगी तलवार पर चढ़कर, ऊंचे खंभे पर चढ़ाई कर तथा खौलते दूध से सिक्के और कौड़ी निकालकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। श्रद्धालुओं ने इसे भक्ति और शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन बताया।
पूजा के दौरान कई भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। दिनभर उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने राहू देव की आराधना की और गांव की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न कराया गया। पूजन विधान पंडित ओमप्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरा कराया, जबकि मुख्य यजमान के रूप में नरेश पासवान और मुनिया देवी मौजूद रहे।
आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गांव के गणमान्य लोगों की भी बड़ी भागीदारी रही। उप प्रमुख विमल गुप्ता और मुखिया राजेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हुए। बुधवार को भगत विदाई कार्यक्रम के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
आयोजन को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष जगन पासवान, सचिव अनिल पासवान, कोषाध्यक्ष संजय पासवान के अलावे रमेश पासवान, बैजनाथ पासवान, राजेश पासवान, लक्ष्मी पासवान, सुनील पासवान, निशांत राज, दिनेश पासवान, पप्पू पासवान, मनोज पासवान, राजा पासवान, पप्पू कुमार, रामस्वरूप पासवान, उमेश पासवान, गुंजन पासवान, श्रवण पासवान, दिलीप पासवान, हीरा पासवान, प्रदीप पासवान, चुन्नू लाल गुप्ता, विशाल वर्मा, रंजीत वर्मा, चंद्रदीप पासवान, सुबोध पासवान, लखन रविदास सहित गांव के गणमान्य लोग जुटे थे।



