Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»पलामू में अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा
Jharkhand

पलामू में अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा

By Samsul HaqueMay 28, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के जौरा-करमाचराई मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात अपराधियों ने दो हाइवा में आग लगा दी। दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर करमाचराई क्रशर पर जा रहे थे। घटना कुटिया मोड़ के पास हुई जहां बाइक पर सवार लगभग 8 से 9 अपराधियों ने अचानक दोनों गाड़ियों को रोका और चालक को जबरदस्ती नीचे उतार लिया।

इन अपराधियों ने छोटे हथियार दिखाकर दोनों हाइवा के चालकों को पीटा और फिर लाए गए पेट्रोल से दोनों वाहनों में आग लगा दी। आरोपितों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद अपराधी खपडवाडीह की ओर भाग निकले।

यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब दोनों हाइवा जौरा माइंस से तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर थीं। आगजनी की इस घटना से इलाके में पत्थर ले जाने वाले वाहनों के चालकों में दहशत फैल गई है।

पुलिस ने इस मामले में दोनों हाइवा चालकों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध यादव ने भी इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

छतरपुर से सटा नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र हाल ही में भी कई वाहनों में आगजनी की घटना सामने आई थी। पुलिस का मानना है कि यह घटनाएं रंगदारी या लेवी की वजह से हो रही हैं। हालांकि नक्सलियों का इस क्षेत्र में प्रभाव कम है, लेकिन स्थानीय अपराधी लगातार उत्पात मचा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जमशेदपुर के रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मैनेजर की पिटाई

May 10, 2026

टाटा स्टील का बड़ा ग्रीन मिशन! स्क्रैप से बनेगा कार और वॉशिंग मशीन का स्टील

May 10, 2026

कपाली में 49 गायों से भरी गाड़ी पकड़ी गई, गोरक्षकों के एक्शन से मचा हड़कंप

May 10, 2026

RECENT ADDA.

जमशेदपुर के रिसॉर्ट में आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े, मैनेजर की पिटाई

May 10, 2026

टाटा स्टील का बड़ा ग्रीन मिशन! स्क्रैप से बनेगा कार और वॉशिंग मशीन का स्टील

May 10, 2026

कपाली में 49 गायों से भरी गाड़ी पकड़ी गई, गोरक्षकों के एक्शन से मचा हड़कंप

May 10, 2026

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.