अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bihar News: छपरा में थानाध्यक्ष कार्यालय में रील बनाना महिला सिपाही को महंगा पड़ा गया। इंटरनेट मीडिया पर रील वायरल होने के बाद इस मामले में SSP ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इंटरनेट मीडिया पर एक प्रसारित वीडियो पुलिस प्रशासन को प्राप्त हुआ। इस वीडियो में थानाध्यक्ष कार्यालय कक्ष में नगर थाना में पदस्थ महिला सिपाही अंशु आनंद द्वारा जातीय वर्चस्वता से संबंधित बैकग्राउंड ऑडियो के साथ वीडियो बनाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने महिला सिपाही अंशु से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। महिला सिपाही द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर SSP ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई के विरूद्ध सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है। इस संबंध में SSP ने बताया कि सारण जिला पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को समय-समय पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

