Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सेना के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पाकिस्तान को बताया आतंकियों की शरणस्थली
#Trending

सेना के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, पाकिस्तान को बताया आतंकियों की शरणस्थली

By Muzaffar HussainMay 9, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची : देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने हाल के घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को आतंकवादियों का पनाहगाह बताया है और भारतीय सेना के साहसिक कार्रवाई का समर्थन किया है। सीपीआई के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारतीय सेना पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर रही है, जो देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पहले भी भारत से युद्ध में करारी हार झेल चुका है और अब भी उसकी हरकतें उसे फिर से मुंह की खाने को मजबूर कर रही हैं। महेंद्र पाठक ने कहा कि पूरा देश आज राजनीति से ऊपर उठकर देश की अखंडता और एकता की रक्षा के लिए एकजुट हो गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में एक सैनिक की तरह तैयार रहेंगे, चाहे परिस्थिति कितनी भी विकट क्यों न हो।

11 मई 2025 को अल्पसंख्यक अधिकार मंच द्वारा आयोजित सेमिनार स्थगित

इस दौरान 11 मई 2025 को अल्पसंख्यक अधिकार मंच द्वारा रांची प्रेस क्लब में आयोजित होने वाला सेमिनार स्थगित कर दिया गया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की सीमाओं पर तनाव है और सेना आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है, तब सभी संगठनों का दायित्व है कि वे एकजुटता का परिचय दें और देशहित को प्राथमिकता दें। सीपीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि आज की स्थिति में देश के अंदर किसी भी तरह के वैचारिक मतभेद को दरकिनार कर केवल देश की सुरक्षा और संप्रभुता को केंद्र में रखकर सभी दलों और संगठनों को एक साथ खड़ा होना चाहिए। भाकपा नेताओं ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सेना तथा सरकार पर भरोसा रखें। देश की एकता और अखंडता को कोई भी ताकत नहीं तोड़ सकती।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.