Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का आधार सीडिंग का कार्य 29 अप्रैल से
Jharkhand

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का आधार सीडिंग का कार्य 29 अप्रैल से

By Muzaffar HussainApril 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का आधार सीडिंग का कार्य किया जायेगा।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रांची जिला में यह शिविर पंचायतवार 29 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लगेगा। इस बाबत उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्र के लाभुक संबंधित बैंकों में उपस्थित होकर अपना आधार सीडिंग करवा सकेंगे। शहरी क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों को जिला से प्राप्त सूची के अनुरूप संबंधित लाभुकों के आधार सीडिंग हेतु संबंधित बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। इस शिविर में उन लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग की जाएगी, जिन्हें 3 महीने की एकमुश्त सम्मान राशि 7500 रुपये 3 अप्रैैल 2025 या उसके पश्चात मिली है। जिन लाभुकों को 3 अप्रैैल 2025 से पहले एकमुश्त तीन महीने की सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गई है, उनका आधार, बैंक खाते से सीडेड है, उन्हें कैंप में आने की आवश्यकता नहीं है। श्री भजन्त्री ने जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, रांची को लाभुकों की सूची प्रत्येक बैंक/शाखा को उपलब्ध कराने एवं विभिन्न बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए शिविर के आयोजन के संबंध में बैंक कर्मियों/बिजनेस कॉरेसपोंडेंट की प्रतिनियुक्ति आदि सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, शिविर के बाद लाभुकों के आधार सीडिंग संबंधी प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने काे कहा है।

केवल आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता के माध्यम से ही सम्मान राशि का भुगतान

विभागीय संकल्प के आलोक में योजना के लाभुकों को अप्रैल-2025 से केवल आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता के माध्यम से ही सम्मान राशि का भुगतान किया जाना है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, राँची द्वारा 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार, महिला सशक्तिकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु राज्य योजना अन्तर्गत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत लाभुकों को दिसम्बर माह से प्रति माह 2,500/- रूपये की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.