Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चौकीदार नियुक्ति परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की विशेष बैठक, दिए कई निर्देश
Jharkhand

चौकीदार नियुक्ति परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की विशेष बैठक, दिए कई निर्देश

By Muzaffar HussainApril 24, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। चौकीदार नियुक्ति परीक्षा को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ 24 अप्रैल 2025 को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में विशेष बैठक की। चौकीदार नियुक्ति परीक्षा शतप्रतिशत कदाचार मुक्त वातावरण में हो इसके लिए उपायुक्त ने कई निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा परीक्षा को लेकर जो दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, उसके अनुसार सभी परीक्षा से जुड़े पदाधिकारी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाहन कर परीक्षा शतप्रतिशत कदाचार मुक्त वातावरण में सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षार्थी ससमय अपने परीक्षा केंद्र में आधा घंटा पहले पहुंचेे। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल एवं किसी प्रकार का स्मार्ट डिवाइस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेेगा। इसके लिए प्रत्येक परीक्षार्थी की जांच की जाएगी। केंद्र अधीक्षक और परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्गत किए गए पहचान पत्र आवश्यक रूप से लगाएंगे। उन्होंने कहा परीक्षा को लेकर जोनल सह फ्लाइंग स्क्वायड दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, फ्रिस्किंग कार्य हेतु दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। गौरतलब हो कि उक्त परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को जिला के विभिन्न 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक एवं पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार मेहता, प्रभारी सामान्य शाखा विवेक कुमार सुमन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • OMR उत्तर पत्रक की समस्त प्रविष्टियों एवं प्रश्नोत्तर केवल काले बॉल पेन से भरे जाने हैं। अतः परीक्षार्थी अपने साथ काले बॉल पेन अवश्य लाएं।
  • वस्तुनिष्ठ परीक्षा का प्रश्न-पत्र बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार का होगा। प्रश्न-पत्र के उत्तर अंकित करने हेतु परीक्षार्थी को OMR (Optical Mark Recognition) उत्तर पत्रक प्रदान किया जायेगा।
  • OMR Sheet को एवं प्रश्न-पत्र पुस्तिका प्राप्त होने के उपरान्त कटा-फटा, Misprint होने की स्थिति में परीक्षार्थी द्वारा वीक्षक को अविलम्ब सूचित करते हुए संबंधित अभिलेख को परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व ससमय बदलवा देंगे अन्यथा इसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी परीक्षार्थी की होगी।
  • सभी परीक्षार्थियों को परामर्श दिया जाता है कि वे उत्तर पत्रक एवं प्रश्न-पत्र पर दिये गये निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पत्रक पर दिये गये निर्देशों के अनुपालन में रही कमी अथवा त्रुटि के लिए परीक्षार्थी स्वयं जवाबदेह होगा। यदि परीक्षार्थी द्वारा की गई किसी गलत प्रविष्टि को मशीन द्वारा नहीं पढ़ा जाता है तो परीक्षार्थी स्वयं जवाबदेह होगा।
  • सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के 4 वैकल्पिक उत्तर दिये गये होंगे, जिन्हें क्रमशः A,B,C,D अंकित किया गया होगा। परीक्षार्थी को सही उत्तर निर्दिष्ट करने के लिए उनमें से केवल एक गोला / बबल को उत्तर पत्रक पर गहरा काला रंग करना होगा। एक बार उत्तर अंकित किये जाने के पश्चात् उसे बदला नहीं जा सकेगा। अतः परीक्षार्थी उत्तर अंकित करने के पूर्व पूर्ण रूप से संतुष्ट हो जायेंगे। एक से अधिक गोले रंगने पर प्रश्न के उत्तर को गलत माना जायेगा।
  • परीक्षा में प्रश्न-पत्र का गलत उत्तर के लिए अंक नही काटा जाएगा। (Negative Marking) नहीं किया जायेगा।
  • OMR Sheet दो प्रतियों में रहेगी। परीक्षार्थी अपने निर्दिष्ट OMR Sheet को परीक्षा समाप्ति के पश्चात् 2 प्लाई (कार्बन कॉपी) ले जा सकते है। OMR Sheet एवं प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र में जमा करना है।
  • परीक्षार्थी परीक्षा हेतु अपने साथ केवल गहरा काला रंग का बॉल पेन लायेंगे। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य वस्तु /इलेक्ट्रॉनिक उपकरणो यथा मोबाईल फोन/पेजर / स्मार्ट वॉच/इयर पॉड को परीक्षा केन्द्र में लाना राख्त वर्जित है।

इन परीक्षा केन्द्र में होगी चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा

  • अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, कांके, रांची।
  • कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, सामलोंग, नामकुम, रांची।
  • गोस्सनर हाई स्कूल, मेन रोड, जी०ई०एल० चर्च कम्पलेक्स के पीछे, रांची।
  • गर्वमेंट+2 हाई स्कूल, कांके सिमरटोली, नियर सी.आई.पी., कांके, रांची।
  • गर्वमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातु, रांची।
  • मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची।
  • मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची।
  • संत अलोइस इंटरमिडिएट कॉलेज, डाॅ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
  • संत अलोइस हाई स्कूल, डा० कामिल बुल्के रांची पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
  • संत अन्ना गर्ल्स हाईस्कूल, डाॅ. कामिल बुल्के पथ, पुरुलिया रोड, रांची।
  • संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज, कॉलेज, डाॅ. कामिल बुल्के पथ, रांची।
  • संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची।
  • संत जोसेफ हाई सकूल, कांके, रांची।
  • उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डाॅ. कामिल बुल्के पथ, रांची।
  • उर्सुलाईन इंटर कॉलेज, पुरुलिया रोड, डाॅ. कामिल बुल्के पथ, रांची।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

RECENT ADDA.

विजय का बड़ा दांव: तमिलनाडु CM शपथ अब सुबह 10 बजे; कांग्रेस-लेफ्ट का बड़ा समर्थन

May 9, 2026

हजारीबाग शहर में बिक रहीं थीं फर्जी NCERT पुस्तकें, तीन दुकानों पर छापा

May 9, 2026

बरही में जनगणना की तैयारी तेज, 16 मई से घर-घर होगी जनगणना

May 9, 2026

हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला

May 9, 2026

नकली शराब के ‘नेटवर्क’ का भंडाफोड़, तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी, करोड़ों की शराब जब्त

May 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.